लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सोमवार को 2964 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण, एईएफआई के आठ मामले

By भाषा | Updated: January 19, 2021 13:53 IST

Open in App

रांची, 19 जनवरी झारखंड में सोमवार को कुल 48 केन्द्रों पर कुल 2964 स्वास्थ्यकर्मियों को ‘कोवीशील्ड’ टीके का पहला टीका लगाया गया। राज्य भर से इसकी प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एईएफआई) के आठ मामले सामने आये लेकिन उनमें कोई भी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं हुई।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान के दूसरे दिन सोमवार को राज्य में कुल 48 केन्द्रों पर 2964 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। आठ स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के बाद की प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एईएफआई) के लक्षण दिखे लेकिन किसी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं हुई।

इससे पहले, देशव्यापी टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को राज्य में कुल 3200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था और एक भी मामले में कोई परेशानी नहीं सामने आयी थी।

सोमवार को राज्य की राजधानी रांची में रिम्स में भी टीकाकरण का प्रारंभ किया गया लेकिन इसके बदले खूंटी में एक केन्द्र पर टीकाकरण बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी केन्द्रों पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना था लेकिन 4800 की बजाय 2964 कर्मी ही टीकाकरण के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक 185 का टीकाकरण रांची में किया गया, दूसरे स्थान पर कोडरमा में 150 जबकि बोकारो और हजारीबाग में 140-140 स्वास्थ्यकर्मियों का कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।

राज्य में फिलहाल सप्ताह में चार दिन ही टीकाकरण की केन्द्र सरकार ने अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए