लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सोमवार को 2964 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण, एईएफआई के आठ मामले

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:38 IST

Open in App

रांची, 19 जनवरी झारखंड में सोमवार को कुल 48 केन्द्रों पर कुल 2964 स्वास्थ्यकर्मियों को ‘कोविशील्ड’ टीके का पहला टीका लगाया गया। राज्य भर से इसकी प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एईएफआई) के आठ मामले सामने आये लेकिन उनमें कोई भी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं हुई।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान के दूसरे दिन सोमवार को राज्य में कुल 48 केन्द्रों पर 2964 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। आठ लोगों में टीकाकरण के बाद की प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एईएफआई) के लक्षण दिखे लेकिन किसी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं हुई।

इससे पहले, देशव्यापी टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को राज्य में कुल 3200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था और एक भी मामले में कोई परेशानी नहीं सामने आयी थी।

सोमवार को राज्य की राजधानी रांची में रिम्स में भी टीकाकरण का प्रारंभ किया गया लेकिन इसके बदले खूंटी में एक केन्द्र पर टीकाकरण बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी केन्द्रों पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना था लेकिन 4800 की बजाय 2964 कर्मी ही टीकाकरण के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक 185 का टीकाकरण रांची में किया गया, दूसरे स्थान पर कोडरमा में 150 जबकि बोकारो और हजारीबाग में 140-140 स्वास्थ्यकर्मियों का कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।

राज्य में फिलहाल सप्ताह में चार दिन ही टीकाकरण की केन्द्र सरकार ने अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे