लाइव न्यूज़ :

मप्र में एक मई से प्रारंभ नहीं हो सकेगा 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण: चौहान

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:32 IST

Open in App

भोपाल, 29 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में एक मई से 18 से 44 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों का कोरोना टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाना था, लेकिन टीका निर्माता कंपनियों से टीका प्राप्त नहीं होने के कारण यह अभियान एक मई से प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन मई को टीकों की खुराक मिलने की संभावना है और उसके बाद इस आयु वर्ग का टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

हालांकि, चौहान ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

चौहान ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना का टीका 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के उम्र वाले व्यक्तियों को भी नि:शुल्क लगाया जाएगा। जैसे-जैसे निर्माता कंपनियों से टीकों की खुरका प्राप्त होंगे, वैसे-वैसे टीकाकरण किया जाएगा।’’

चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टीकाकरण के लिए नए केंद्र स्थापित किए जायें, अस्पतालों में टीकाकरण कार्य नहीं किया जाए।

मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल तक कोविड-19 टीके की 80,66,980 खुराक दी गईं, जिनमें से 70,19,763 पहली खुराक तथा 10,47,217 दूसरी खुराक दी गईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन