लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 18-45 आयुवर्ग का टीकाकरण शनिवार से नहीं शुरू होगा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:32 IST

Open in App

देहरादून, 30 अप्रैल उत्तराखंड में कोरोना वायरस रोधी टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रदेश में में 18—45 आयुवर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण शनिवार एक मई से शुरू नहीं होगा ।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू होने की निश्चित तारीख अभी मुश्किल है लेकिन यह एक सप्ताह बाद ही यह शुरू हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि 18—45 आयुवर्ग के लिए 1,22,108 खुराकें कोविशील्ड एवं 42,370 खुराकें कोवैक्सीन की आपूर्ति जल्द केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ' हम वैक्सीन की निर्माता कंपनियों से लगातार सम्पर्क में हैं। उन्हें मांग दे दी गई है ।'

नेगी ने बताया कि राज्य सरकार के सामने चुनौतियां बहुत हैं लेकिन आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी रोकने हेतु शासन और पुलिस के स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है ।

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड के 5654 नए मामले मिले जबकि रिकार्ड 122 कोरोना संक्रमितों ने महामारी से दम तोड दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?