लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीन दिनों में 18-44 आयुवर्ग के 1.3 लाख लोगों का टीकाकरण: केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान 3 मई से शुरू होने के बाद से इस वर्ग के लगभग 1.30 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि राजधानी की पूरी आबादी को तीन महीने में टीका लगाया जा सकता है, बशर्ते पर्याप्त मात्रा में खुराक उपलब्ध हो।

उन्होंने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में, लगभग 1.3 लाख लोगों (18-44 आयु वर्ग के) का टीकाकरण किया गया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। हम टीकाकरण बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन एक समस्या है ... टीके की आपूर्ति कम है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 28 लाख लोगों ने पहली खुराक ली है और 7.5 लाख से अधिक दोनों खुराक ले ली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले वादा किया था, हम तीन महीने के भीतर पूरी दिल्ली (आबादी) का टीकाकरण कर सकते हैं, यदि पर्याप्त आपूर्ति हो। यदि हम समय पर और खुराक प्राप्त होती है, तो हम अधिक केंद्र खोलेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से अनिवार्य रूप से टीका लेने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में सभी को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह