लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण रूक सकता है : आतिशी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार से 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अस्थायी तौर पर रोक देगी क्योंकि इस श्रेणी के लिए टीके लगभग खत्म हो चुके हैं।

आतिशी ने कहा कि टीके की कमी के कारण इस उम्र समूह के लोगों के लिए कुल 368 टीकाकरण केंद्रों में से 235 केंद्र बंद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी के 133 केंद्र भी शनिवार को बंद हो जाएंगे जिसका मतलब है कि सोमवार से इस उम्र समूह के लिए टीकाकरण अभियान अस्थायी तौर पर रुक जाएगा। ’’

आतिशी ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक 18-44 उम्र समूह के लिए टीके की केवल 42,380 खुराकें ही बची हुई थी।

आतिशी ने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोवैक्सीन का एक दिन का ही भंडार बचा है जबकि कोविशील्ड का भंडार आठ दिनों तक चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में टीके की 77,438 खुराकें दी गयी।

वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार तक कुल मिलाकर 50 लाख से ज्यादा खुराकें दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू