लाइव न्यूज़ :

बंगाल में टीकाकरण सबसे कम, फर्जी टीकाकरण भी हो रहा है : जगत प्रकाश नड्डा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:56 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जून भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में कोविड-19 का टीकाकरण प्रतिशत सबसे कम है और फर्जी टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में ‘चुनाव के बाद संगठित हिंसा’ हो रही है और यहां महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी टीकाकरण अभियान को लेकर रोज-रोज ‘‘अपने बयान बदल रही हैं’’ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराए जाने के बावजूद राज्य सरकार इस प्रक्रिया में असफल हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप आंकड़ों को देखें तो पश्चिम बंगाल में टीकाकरण सबसे कम है। यह इकलौता राज्य है जहां आपको फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित होते मिल जाएंगे। हमने कभी फर्जी टीकाकरण के बारे में नहीं सुना है। यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमि चक्रवर्ती को भी फर्जी टीका लग गया है।’’

कोलकाता में संदेहास्पद शिविर का आयोजन करने के मामले में हाल ही में इस टीका शिविर के सरगना सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस शिविर में कई लोगों ने टीका भी लगवाया था।

भाजपा अध्यक्ष राज्य में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पार्टी की बंगाल इकाई की पहली कार्यकारिणी समिति की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

नड्डा ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा ने राज्य प्रशासन की असफलता को साफ-साफ दिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार कार्ड और राशन कार्ड वापस ले लिए गए हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह सबकुछ एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में हुआ है। महिलाएं तमाम उत्पीड़न झेल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल