लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र औषधि है : सीतारमण

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:11 IST

Open in App

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 12 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र औषधि है क्योंकि यह लोगों को नियमित रूप से कारोबार करने या किसानों को खेती करने की अनुमति देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 73 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है और अभी तक 73 करोड़ लोगों ने टीके की निशुल्क खुराक ले ली है। आज टीकाकरण कार्यक्रम के जरिए लोग कारोबार करने, व्यापारी कारोबार चलाने के लिए उत्पाद खरीदने, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने या किसान खेती करने के सक्षम हो पाए..इसलिए टीकाकरण ही अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए इस विषाणु से लड़ने की एकमात्र औषधि है।’’

सीतारमण ने रविवार को यहां तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में ये टिप्पणियां की।

तमिलनाडु में स्वास्थ्य मंत्रालय का रविवार को 40,000 शिविरों के जरिए 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर न आए। मान लीजिए अगर तीसरी लहर आती है तो सभी को अस्पतालों की उपलब्धता के बारे में सोचना होगा, अगर कोई अस्पताल है भी तो क्या उसमें आईसीयू है और अगर आईसीयू है तो क्या उसमें ऑक्सीजन है? इन सभी सवालों के लिए मंत्रालय ने एक योजना की घोषणा की है जिसमें अस्पतालों को अपने विस्तार में तेजी लाने की अनुमति दी गयी।’’

सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्थित अस्पताल मंत्रालय द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ उठाकर विस्तारीकरण का काम कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की रिपोर्ट के जरिए हम देख सके कि वे मंत्रालय द्वारा घोषित योजनाओं को लाभार्थियों (अस्पताल) तक पहुंचा सके। आज के परिदृश्य में यह जरूरी है। न केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बल्कि निजी क्षेत्र के बैंकों को भी इसका पालन करना चाहिए।’’

इससे पहले तूतीकोरिन में मई 1921 में बैंक की स्थापना करने के लिए नादर समुदाय की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि आज तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को ‘‘सार्वभौमिक स्वीकृति’’ मिल गयी है और यह सभी 26 राज्यों तथा चार केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के मामलों पर काफी लिख चुके एक मशहूर ग्रीक लेखक ने भी अपनी किताब में नादर समुदाय का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘‘तो आज यह केवल नादर समुदाय का बैंक या तूतीकोरिन का बैंक नहीं रह गया बल्कि इसकी देशव्यापी उपस्थिति है और इसमें 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा है।’’

सीतारमण ने कहा कि बैंक कारोबार करने के अपने रुख में सतर्क कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मूलभूत सिद्धांतों का सख्ती से पालन करते हुए बैंक किसी भी प्रकार के संकट से निपटने के काबिल हो गया और सौ साल तक चलने में कामयाब रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर