लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण: अगले चरण में 50 साल से ऊपर के जनप्रतिनिधियों को लग सकता है टीका

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को टीका लगाए जाने की संभावना है।

टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर्मियों को टीका लग रहा है।

टीकाकरण के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के जन प्रतिनिधियों को टीका लगाया जा सकता है। इस आयु वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य, अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्री और विभिन्न दलों के प्रमुख नेता आते हैं।

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि शीर्ष नेताओं के टीकाकरण को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि नेता अभी प्रतीक्षा करें क्योंकि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीका लगना है।

सरकार ने टीकाकरण अभियान को लेकर कोई समयसीमा नहीं दी है, हालांकि मोदी ने 11 जनवरी को कहा था कि अगले कुछ महीनों के भीतर 50 साल से अधिक उम्र के 30 करोड़ लोगों को टीका लग जाएगा।

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत गत 16 जनवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर