लाइव न्यूज़ :

अगर आपूर्ति नहीं पहुंची तो मुंबई में टीकाकरण रोकना होगा : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल मुंबई में अगर टीके की पर्याप्त खुराक नहीं पहुंचती है तो कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अगले दो दिनों तक रोकना पड़ सकता है। यह चेतावनी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

महानगर में टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की लंबी कतारें दिख रही हैं, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीके के खुराक की आपूर्ति में कमी के कारण 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू नहीं हो सकेगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, ‘‘बुधवार की रात हमें बताया गया कि हमें टीके की करीब 75 हजार खुराकें मिलेंगी। इतनी कम आपूर्ति से बीएमसी ने कुछ ही टीकाकरण केंद्र खोले जबकि अन्य केंद्रों को बंद रखा गया।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुल भंडार में से आज शाम तक हमने करीब 50 हजार खुराकों का इस्तेमाल किया है। अगर हमें और खुराक नहीं मिलती है तो हमें टीकाकरण अभियान रोकना होगा।’’

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश की वित्तीय राजधानी में बुधवार को केवल 26,610 लोगों को टीका लगा।

काकानी ने कहा, ‘‘अगर हमें पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलती है तो हमें अभियान कुछ दिनों के लिए रोकना होगा और पर्याप्त आपूर्ति का इंतजार करना होगा ताकि तेजी से टीकाकरण किया जा सके।’’

महानगर में आज टीकाकरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos