लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने वाले छात्रों, व्यक्तियों, ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 22 जून से टीकाकरण

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:42 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जून कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने रविवार को कहा कि पढ़ाई या काम के सिलसिले में विदेश जाने वालों और टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों के लिए 22 जून से शहर के केंद्रीय कॉलेज परिसरों में टीकाकरण की शुरुआत होगी।

नारायण ने कहा कि पूर्वी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को बृहद बेंगलुरु महानगर पलिका (बीबीएमपी) अंतर्गत क्षेत्र का सक्षम प्राधिकारी बनाया गया है और उक्त समूहों के लिए टीके की दूसरी खुराक पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरा होने पर दी जायेगी। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में नारायण के हवाले से कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी टीका लेने आने वालों के दस्तावेज की पुष्टि करेंगे, साथ ही वह स्व-घोषणा प्रमाणपत्र फॉर्म, अनुलग्नक-4 में लाभार्थी द्वारा दी गयी सूचना की भी पुष्टि करेंगे और वैधता पत्र जारी करेंगे। टीकाकरण के लिए वैधता पत्र को को-विन पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

राज्य में कोविड-19 कार्यबल का नेतृत्व कर रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहली खुराक लेने के समय अपना पासपोर्ट नंबर नहीं देने वाले लाभार्थियों को दूसरी खुराक लेने के समय अनुलग्नक-पांच के माध्यम से अपनी टीकाकरण घोषणा जमा करनी होगी।

विदेश जाने वाले छात्रों और काम के सिलसिले में विदेश जाने वालों के लिए इस तरह की यह दूसरी मुहिम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू