लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन पूरी तरह बंद, 'आप' नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:21 IST

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकारण आज पांचवे दिन भी लंबित रहा ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ही नहीं देशभर में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन बंद है।हालांकि, प्राइवेट हॉस्पिटल में धड़ल्ले से वैक्सीनेशन चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 मई को 39 हजार लोगों का टीकाकरण किये जाने के बाद, दिल्ली की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिये कोवैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध नहीं है ।

आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली समेत तमाम राज्यों को युवाओं के टीकाकरण के लिये खुराक उपलब्ध नहीं मिल रही है, हालांकि, निजी अस्पतालों में इसकी कोई कमी नहीं है ।आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा, ''पांच दिन हो चुका है, दिल्ली में युवाओं का टीकाकारण रूका हुआ है । एक तरफ राज्य युवाओं को टीका लगाने में समर्थ नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर निजी अस्पतालों में इसकी कोई कमी नहीं है और वे एक खुराक के लिये 900-1,350 रुपये तक वसूल रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि 45 साल से ​अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है और उनके लिये भी कोवैक्सीन उपलब्ध नहीं है ।विधायक ने कहा, ''कोई भी व्यक्ति जो कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लेना चाहता है, दिल्ली में उसके लिये कोवैक्सीन उपलब्ध नहीं है, चाहे वह 18—44 साल आयु वर्ग में हो अथवा 45 साल से अधिक आयु वर्ग में ।''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में कल 39,020 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि इसी दिल्ली में पहले 1.5 लाख लोगों का टीकाकरण होता था ।''केंद्र के साथ साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 16 जनवरी से शुरू हुये टीकाकरण के बाद से अब तक 52.84 लाख खुराक दी जा चुकी है । इनमें से 36.79 लाख कोविशील्ड जबकि 16.04 लाख कोवैक्सीन की खुराक है ।

टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दस मई को सबसे अधिक 1.41 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था ।आतिशी ने कहा कि अगर 18-44 साल आयु वर्ग में अगर किसी को टीका लेना है तो वह निजी अस्पतालों के माध्यम से ले सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआतिशी मार्लेनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतAAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत! दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ करप्शन केस को क्लोज किया

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारतDelhi Government expensive phone: महंगे मोबाइल की होड़, केजरीवाल ने 163900 और आतिशी ने 1.27 लाख रुपये का फोन खरीदे, आशीष सूद का दावा- सिसोदिया ने 5 महंगे फोन खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो