लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में 18-44 वर्ष के लोगों के लिए 10 मई से टीकाकरण शुरू होगा: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु में 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 10 मई से शुरू हो जाएगा और वे सभी प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में टीका लगवा सकते हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के जितने मामले और मौतें सामने आ रही हैं, उनमें से करीब आधी बेंगलुरु की हैं।

मंत्री ने एक बयान में कहा, “ सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण 18-44 वर्ष के उम्र के लोगों के लिए बेंगलुरु के केसी जनरल अस्पताल, जयनगर जनरल अस्पताल, सर सीवी रमण जनरल अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेजों, ईएसआई अस्पतालों और एनआईएमएचएएनएस में शुरू होगा।”

अन्य जिलों में टीके की खुराकों को शुरुआती तौर पर जिला अस्पतालों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सभी तालुक अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि जब और टीके उपलब्ध होंगे तो टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos