लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में 22 जून को 40 फीसदी की कमी आई, दुनिया की सबसे बड़ी गिरावट है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि देश में 21 जून को टीकों की 80 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के अगले दिन ही इसमें 40 फीसदी गिरावट आ गई और भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां टीकाकरण में इतनी ज्यादा गिरावट देखी गई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सवाल किया कि आखिर किसे मूर्ख बनाया जा रहा है ?

उन्होंने मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों के टीकाकरण का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों के टीकाकरण का आंकड़ा : 20 जून को 692 लोगों को टीका लगा, 21 जून को 16.93 लाख लोगों को टीका लगा और 22 जून को 4,842 लोगों को टीका लगा। हम किसे मूर्ख बना रहे हैं?’’

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान’ के लिए खुद का धन्यवाद करवाने के 24 घंटे बाद कोविड टीकाकरण में 40 फीसदी की गिरावट आई। दुनिया में हम इकलौते देश हैं जहां इतनी तेज गिरावट देखी गई है। धन्यवाद मोदी जी।’’

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?