भारत में टीकाकरण का दायरा 31 करोड़ के पार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:43 IST2021-06-25T23:43:20+5:302021-06-25T23:43:20+5:30

Vaccination coverage in India crosses 31 crores | भारत में टीकाकरण का दायरा 31 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण का दायरा 31 करोड़ के पार

नयी दिल्ली, 25 जून भारत में कोविड टीकाकरण का दायरा 31 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था और शुक्रवार को 60 लाख से अधिक खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 35.9 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक और 77,664 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक देश में इस आयु वर्ग के 7.87 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक और 17.09 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaccination coverage in India crosses 31 crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे