लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की जेलों में टीकाकरण जारी, कैदियों से आमने-सामने की मुलाकात स्थगित : डीजीपी कारागार

By भाषा | Updated: May 1, 2021 15:15 IST

Open in App

जम्मू, एक मई जम्मू-कश्मीर की जेलों में योग्य कैदियों का टीकाकरण प्रगति पर है और इसकी शुरुआत म्यांमा के करीब 200 अवैध प्रवासियों को हिरासत में रखने के लिए बनाए गए ‘हिरासत केंद्र’ से हुई है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (कारागार) वी के सिंह ने शनिवार को दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश स्थित 13 कारागारों के 4,500 कैदियों में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला नहीं है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, उन्होंने माना कि कोरोना वायरस की दूसरी प्राण घातक लहर के चलते कैदियों की उनके रिश्तेदारों से होने वाली आमने- सामने की मुलाकात स्थगित करनी पड़ी है।

सिंह ने ‘‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश की जेलों में कैद कैदियों के टीकाकरण की शुरुआत छह अप्रैल को कठुआ जिले के हीरानगर स्थित हिरासत केंद्र से हुई, जहां पर 58 कैदियों को टीके की खुराक दी गई। वहीं, श्रीनगर जेल में 16 अप्रैल को 38 कैदियों को और राजौरी जिला जेल के 16 अन्य कैदियों को 19 अप्रैल को कोविड-19 प्रतिरक्षण के लिए टीके की खुराक दी गई।’’

उल्लेखनीय है कि इस समय 74 महिलाओं और 35 बच्चों सहित 201 रोहिंग्या को हिरासत केंद्र में रखा गया है। इन्हें मार्च में शुरू हुए विशेष सत्यापन अभियान के दौरान गैर कानूनी तरीके से जम्मू में रहते हुए पाया गया।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रोहिंग्या और बांग्लादेशी सहित 13,700 लोग केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू और सांबा जिले में बसे और वर्ष 2008 से 2016 के बीच इनकी संख्या 6,000 के करीब बढ़ी।

डीजीपी कारागार ने बताया, ‘‘टीकाकरण अभियान प्रगति पर है और टीके की और खुराक आने पर इसमें और तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित