लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 22 मार्च से रात नौ बजे तक टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे : सरकार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण केंद्र 22 मार्च से रात नौ बजे तक संचालित होंगे। आधिकारिक आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश की एक प्रति स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को एक ट्वीट में साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड ​​मामलों में अचानक वृद्धि का संज्ञान लेते हुए, दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल अपने परिसर में टीकाकरण स्थलों का संचालन कम से कम रात नौ बजे तक करेंगे। इसे सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मैं दिल्लीवासियों को उचित दिशानिर्देशों का पालन करने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करता हूं।"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को इस फैसले की घोषणा की थी।

यह मानते हुए कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, केजरीवाल ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यह चिंतित होने की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने घोषणा की है कि दिल्ली में दैनिक टीकाकरण की क्षमता को 30,000-40,000 से बढ़ाकर 1.25 लाख खुराक की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा था कि सरकारी और निजी, दोनों तरह के टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। उनकी संख्या करीब 500 से बढ़ाकर 1,000 की जाएगी। टीकाकरण का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे के बजाए अब सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 607 नए मामले आए, जो ढाई महीने में सबसे अधिक है, जबकि एक और मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 10,949 हो गई। महानगर में अब तक संक्रमण के कुल 6,45,632 मामले आ चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,924 हो गई है। अब तक 6.31 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह