मुंबई में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से शुक्रवार को बंद रहेंगे टीकाकरण केंद्र

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:54 IST2021-09-09T17:54:56+5:302021-09-09T17:54:56+5:30

Vaccination centers in Mumbai to remain closed on Friday due to administrative and technical reasons | मुंबई में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से शुक्रवार को बंद रहेंगे टीकाकरण केंद्र

मुंबई में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से शुक्रवार को बंद रहेंगे टीकाकरण केंद्र

मुंबई, नौ सितंबर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण केंद्र प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से 10 सितंबर को बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन केंद्रों पर टीकाकरण 11 सितंबर से बहाल होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार और बीएमसी द्वारा संचालित केंद्रों पर 10 सितंबर, शुक्रवार को टीकाकरण निलंबित रहेगा।

निकाय ने कहा कि टीके की खुराक में कमी नहीं है और सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा गया कि बीएमसी, महिला लाभार्थियों को टीके की खुराक देने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaccination centers in Mumbai to remain closed on Friday due to administrative and technical reasons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे