लाइव न्यूज़ :

टीके खत्म होने के कारण 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्र किए जा रहे बंद : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में टीके खत्म होने के कारण 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को बंद किया जा रहा है तथा उन्होंने केंद्र से और टीके उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार से दिल्ली में युवाओं के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा क्योंकि टीकों का भंडार खत्म हो गया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को अपने युवाओं को टीका लगाने के लिए एक महीने में 80 लाख टीकों की जरूरत है लेकिन उसे मई में केवल 16 लाख टीके मिले। दिल्ली का कोटा और कम करते हुए केंद्र जून में आठ लाख टीके ही मुहैया कराएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को सभी वयस्कों को टीके लगाने के लिए 2.5 करोड़ टीकों की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से दिल्ली का कोटा बढ़ाने और टीकों की आपूर्ति करने का अनुरोध किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में करीब 2,200 मामले सामने आए और संक्रमण दर 3.5 प्रतिशत रही।

मुख्यमंत्री ने देश में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र को चार सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 24 घंटे के भीतर देश में सभी सक्षम कंपनियों को कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू करने का निर्देश देना चाहिए क्योंकि भारत बायोटेक इसका फार्मूला साझा करने पर सहमत हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में बने टीकों का भारत में इस्तेमाल किया जाना चाहिए और केंद्र को राज्यों की तरफ से टीके खरीदने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को भारत में टीकों के उत्पादन की अनुमति दी जानी चाहिए और केंद्र को ऐसे देशों से टीके लेने की कोशिश करनी चाहिए जिनके पास जरूरत से ज्यादा खुराक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल