लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की ईदगाह में बना टीकाकरण केन्द्र

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:13 IST

Open in App

लखनऊ, 20 मई लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया की तरफ से बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण केन्द्र की शुरुआत की गयी।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि लोगों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि कोविड -19 जैसी महामारी से बचाव के लिए एहतियात के साथ साथ टीकाकरण ही सबसे कारगर उपाय है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ विशेषकर पुराने लखनऊ में बड़ी आबादी है और ईदगाह एक बड़ा मैदान है, इसलिए यहाँ दो केन्द्र बनाये गये हैं। उनके अनुसार एक केन्द्र में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों और दूसरे केन्द्र में 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीके की व्यवस्था की गयी है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग भी बाकी रहे और इन्फेक्शन का भी खतरा काम हो।

मौलाना फरंगी महली ने बताया कि बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो टीकाकरण के लिये ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, उनकी सहूलत के लिए इस्लामिक सेंटर की तरफ से हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।

शासन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक लखनऊ की नोडल अधिकारी (कोविड-19) रोशन जैकब ने ईदगाह स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और मौके पर टीकाकरण कार्य कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए सुचारू रूप से होता पाया।

नोडल अधिकारी ने कहा कि कि इस्लामिक सेंटर ने एक बहुत अच्छी पहल की है। इससे लोगों को टीकाकरण कराने में सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा