लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आठ मार्च से तीन हजार केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा: सुधाकर

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह मार्च कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केन्द्रों, तालुक अस्पतालों और जिला अस्पतालों समेत लगभग तीन हजार केन्द्रों में आठ मार्च से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा और प्रत्येक दिन 1.5 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कोविड मामलों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कम से कम अगले एक महीने तक भीड़भाड़ और आंदोलनों से बचने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी सभाओं में 500 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने आज राज्य में कोविड-19 स्थिति और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

उनके हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार से तीन हजार केन्द्रों में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। मंत्री ने लोगों से टीका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

सुधाकर ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जायेगा और केन्द्र ने प्रत्येक संक्रमित मामले में 20 प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाने का निर्देश दिया है।

पड़ोसी राज्यों केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीमाओं पर सख्त उपाय किये जायेगे और बड़ी सभाओं पर पाबंदियों को कड़ा किया जायेगा।

सुधाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा उन जिलों के जिला प्रशासनों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे जहां संक्रमण की दर अधिक है।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शहरी, दक्षिण कन्नड़, मैसुरु, उडुपी, कोडागु, बेलगावी और तुमकुरु के अधिकारियों को और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे