लाइव न्यूज़ :

त्योहार के मद्देनजर मुंबई में अगले चार दिन तक टीकाकरण अभियान निलंबित

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को कहा कि दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अगले चार दिनों के लिए मुंबई में निकाय और सरकारी केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण निलंबित रहेगा।

महानगरपालिका ने एक बयान में बताया कि निकाय और सरकार संचालित केंद्रों में टीकाकरण अभियान चार से सात नवंबर तक निलंबित रहेगा। निकाय ने लोगों से सहयोग की अपील की।

बयान में बताया गया कि बीएमसी के पास टीकों का पर्याप्त भंडार है इसलिए टीकाकरण अभियान सोमवार से बहाल हो जाएगा।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में मंगलवार तक टीके की 1,42,62,513 खुराक दी गई हैं। अब तक 53,63,755 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि मंगलवार को मुंबई में कोविड-19 के 228 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,56,442 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,254 हो गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब मुंबई में संक्रमण के 300 से कम नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी