लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 जनवरी कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और दिन के अंत तक घाटी में लगभग 2000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है जिनमें प्रमुख डॉक्टर भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने के बाद जम्मू और कश्मीर के दोनों संभागों में 20- 20 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।

टीकाकरण अधिकारी काजी हारून ने बताया कि श्रीनगर के प्रमुख अस्पताल एसकेआईएमएस के निदेशक ए. जी. अहंगर को केंद्र पर पहला टीका लगाया गया।

हारून ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पहले चरण में करीब 4000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा और तीन केंद्रों में सौ-सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा।

हारून के मुताबिक, टीकाकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों के प्रमुखों सहित कई चिकित्सकों, कई विभागों के प्रमुखों और विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को टीका लगाया गया।

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 1.46 लाख खुराक प्राप्त हुई थी। कश्मीर में करीब 60 हजार स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 79 हजार खुराक प्राप्त हुई थी जबकि जम्मू संभाग में 67,500 खुराक प्राप्त हुई थी।

केंद्र शासित प्रदेश में टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा है, वहीं दूसरे चरण में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.23 लाख मामले हैं, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 1920 है, वहीं लगभग 1400 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos