लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक मई से नहीं शुरू हो पाएगा (बालिग) टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:46 IST

Open in App

मुम्बई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र में टीके की पर्याप्त खुराकों की अनुपलब्धता के चलते एक मई से (बालिगों के वास्ते) कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो पाएगा और तेजी से मामले बढ़ने के कारण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां बुधवार को 15 मई तक के लिए बढ़ा दी गयीं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह भी कहा कि 18-44 साल के लोगों को सरकारी टीका केंद्रों पर मुफ्त टीका लगाया जाएगा लेकिन उन्हें निजी संस्थानों में भुगतान करना होगा।

टोपे ने यहां बताया कि हां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मुफ्त टीकाकरण का फैसला किया गया। उनके अनुसार इस कदम से राज्य के खजाने पर 6500 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी नागरिक को सरकारी केंद्रों पर ही मुफ्त टीका लगेगा। नागरिकों को निजी केंद्रों पर टीके का भुगतान करना होगा। ’’

आगामी अभियान पर टोपे का बयान इन खबरों के बीच आया है कि महाराष्ट्र में कई लोगों को कमी के चलते टीके की खुराक नहीं मिल पा रही है। इस अभियान में 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगाने के पात्र होंगे।

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 28 अप्रैल तक महाराष्ट्र को कोविड टीके की 1,58,62,470 खुराक मिलीं और उनमें से 1,53,56,151 खुराक लगायी गयीं (उनमें 0.22 फीसद दवा की बर्बादी भी शामिल है।)

उसने कहा, ‘‘ टीके की बाकी 5,06,319 खुराक अब भी प्रशासन के पास पात्र लोगों को टीका लगाने के लिए प्रशासन के पास उपलब्ध है।’’

उसने कहा कि अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र को कोविड-19 की 5,00,000 खुराक दी जाएंगी।

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में टीके की मांग बढ़ती जा रही है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 27 अप्रैल को महामारी के मामले 44,10,085 तक पहुंच गये थे जबकि 66,179 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को 6,72,434 मरीज उपचाररत थे।

विभाग के अनुसार अबतक 1,53,37,832लोगों को टीका लगाया गया है जिनमें 25,15,076 तो अकेले मुम्बई से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह