लाइव न्यूज़ :

को-विन ऐप में दिक्कत के बाद महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान सोमवार तक निलंबित

By भाषा | Updated: January 17, 2021 01:01 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार शाम कहा कि को-विन ऐप में दिक्कत आने की वजह से राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सोमवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण का प्रबंधन करने के वास्ते यह ऐप बनाया है। देशभर में शनिवार सुबह कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पीटीआई-भाषा से कहा, " सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि देश में हर जगह इस ऐप ने टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन में समस्याएं पैदा कीं। हमने अगले दो दिनों के लिए टीकाकरण अभियान को निलंबित करने का निर्णय किया है।"

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐप में दिक्कत आने की वजह से कई लोगों को टीके के लिए संदेश नहीं गया जिन्हें शनिवार को टीका लगवाना था।

उन्होंने बताया कि को-विन ऐप में दिक्कत आ गई, जिसका शुक्रवार देर रात पता चला था और शनिवार शाम तक परेशानी का हल नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना पहले दिन 28,500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की थी, लेकिन 18,425 लोगों को टीका लगाया गया है जो पहले दिन के लक्ष्य का 65 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह