लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में सोमवार से विधायकों, पूर्व विधायको और उनके परिजनों के लिये टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:19 IST

Open in App

जयपुर, सात मार्च राजस्थान विधानसभा में सोमवार से विधायकों , पूर्व विधायकों और उनके परिजनों के लिये कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया जायेगा। संभवतया: यह पहली अभिनव पहल है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कोविड-19 टीके की पहली खुराक शुक्रवार को लगवाई थी। अब वर्तमान विधायकों और लगभग 1022 पूर्व विधायकों और उनके परिजनों को टीका लगाया जायेगा।

इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीडित एवं 60 से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग विधायको-पूर्व विधायकों को टीका लगाया जायेगा।

मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया कि ‘‘यह पहली बार है कि राज्य विधानसभा में विधायकों, पूर्व विधायकों और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण का यह कदम दूसरों को प्रेरित करेगा और लोगों के बीच एक संदेश भेजेगा। यह किसी तरह की आंशका पर भी विराम लगायेगा।’’

राजस्थान विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के सभी प्रबंधन कर लिये गये है। टीकाकरण सोमवार से चरणबद्ध तरीके शुरू हो रहे अभियान में वर्तमान विधायकों को बुलाया गया है।

इस बीच, राज्य में बढते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उदयपुर के प्रसिद्ध एकलिंग जी मंदिर ट्रस्ट ने 11 और 12 मार्च को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है।

हाल ही में उदयपुर के एक विद्यालय में 25 छात्र और तीन अध्यापक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। उसके बाद शनिवार को भीलवाडा के गर्ल्स होस्टल में 14 छात्राएं भी वायरस से संक्रमित पायी गई थी।

केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों की तरह अब पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात से राज्य में आने वालों के लिये भी 72 घंटे पूर्व कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए