लाइव न्यूज़ :

आंध्र व तेलंगाना में टीके की कमी की वजह से 18-44 वर्ष के लिए टीकाकरण अभियान में विलंब हो सकता है

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:46 IST

Open in App

हैदराबाद/अमरावती, 29 अप्रैल कोविड-19 रोधी टीके की कमी से जूझ रहे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक मई से 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना नहीं है।

तेलंगाना जन स्वास्थ्य के महानिदेशक जी श्रीनिवास राव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य सरकार टीका निर्माताओं के संपर्क में है लेकिन इसे लेकर कोई निश्चितता नहीं है कि टीकाकरण के लिए स्टॉक कब उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने की कोई संभावना नहीं हैं।

राव ने कहा, “ हम टीके की तलाश में हैं। हमें करीब चार करोड़ खुराक की जरूरत है। ”

उन्होंने यह भी कहा कि टीका निर्माताओं ने उन्हें यह आश्वासन नहीं दिया है कि उन्हें कब टीके की आपूर्ति की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान जारी रहेगा, क्योंकि इसके लिए टीके की आपूर्ति केंद्र सरकार की ओर से हो रही है।

आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टीका निर्माताओं से टीके की खरीद में देरी की वजह से एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्माताओं को टीके की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा था और अभी उनसे कोई पुष्टि नहीं मिली है। उन्होंने संकेत दिया कि 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण में देर हो सकती है।

देश में कोरोना वायरस के बेहताशा मामले आने के बीच सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने की अनुमति दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है