लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान: डॉक्टरों ने टीका लगवाया, फिर रोगियों के उपचार के अपने दायित्व में जुटे

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के बाद आधे घंटे की आवश्यक निगरानी में रहे डॉक्टर सन्नी कालरा तुरंत बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अपने मरीजों को देखने के काम में जुट गए।

शनिवार को विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन टीका लगने की खुशी डॉक्टर कालरा के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी और इससे उनके मरीजों के चेहरे पर भी प्रसन्नता की अनुभूति दिखी।

डॉक्टर कालरा ने अपने मरीजों की खुशी बयां करते हुए कहा कि वे इतने खुश थे जैसे वे कह रहे हों, ‘‘अरे, मेरे डॉक्टर को टीका लग गया। जब मैंने खुद को टीका लगने की बात बताई और कहा कि वे सुरक्षित हाथों में हैं तो उन्हें प्रसन्नता की इस तरह की अनुभूति हुई।’’

दिल्ली के राजेंद्र प्लेस स्थित बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में छाती एवं श्वसन रोगों के चिकित्सक कालरा ने कहा, ‘‘इससे मुझे महसूस हुआ कि यह उनके (मरीजों के) लिए भी कितना महत्वपूर्ण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि टीका लगने के बाद हमारा यह आश्वासन स्वास्थ्यकर्मियों को रोगियों के लिए और भी सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करेगा।’’

बीएलके, मैक्स अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और सर गंगाराम अस्पताल उन निजी अस्पतालों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने टीकाकरण स्थलों के रूप में चुना है।

टीकाकरण के बाद डॉक्टर कालरा के फोन पर संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके परिवार के सदस्यों ने पूछा कि क्या वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह सिलसिला तब रुका जब उन्होंने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप पर संदेश भेजकर कहा, ‘‘टीका लग गया है और मैं पूरी तरह ठीक हूं।’’

बीएलके अस्पताल में आज का दिन बहुत बड़ी खुशी का दिन था।

पहले-पहल टीका लगवाने वालों में शामिल छाती एवं श्वसन रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर संदीप नायर ने कहा, ‘‘मैं पहले से ही प्रेरित था, तथा फिर टीवी पर प्रधानमंत्री का भाषण देखकर और मदद मिली। जब अस्पताल प्रशासन ने मुझे बताया कि आज मुझे टीका लगेगा तो पिछली रात मैं अच्छी तरह से सोया।’’

डॉक्टर नायर ने कहा, ‘‘कोई प्रतिकूल असर नहीं हुआ है। मैं पहले की तरह ही ठीक हूं। विभाग प्रमुख के रूप में मैं प्रसन्न हूं और उम्मीद करता हूं कि टीके के बारे में अन्य लोगों के मन में कोई संदेह नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है