लाइव न्यूज़ :

महेश बाबू के पैतृक गांव में टीकाकरण अभियान पूरा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:50 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जून तेलुगू अभिनेता महेश बाबू के आंध्र प्रदेश स्थित पैतृक गांव बुरिपालेम में सात दिवसीय टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उनकी पत्नी और निर्माता नम्रता शिरोडकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने, बाबू ने घोषणा की थी कि वह अपने पिता, अभिनेता-फिल्म निर्माता कृष्णा के जन्मस्थान, बुरिपालेम के लोगों का टीकाकरण कराएंगे। वर्ष 2015 में अभिनेता (45) ने इस गांव को गोद लिया था।

‘‘पुकार’’ और ‘‘वास्तव: द रियलिटी’’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए शोहरत बंटोरने वाली अभिनेत्री शिरोडकर ने आंध्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित टीकाकरण शिविर से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘बुरिपालेम में सात दिवसीय टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अपने गांव का टीकाकरण कराने से खुशी की बात और क्या हो सकती है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद महेश बाबू। हमारे सभी ग्रामीणों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो टीका लगवाने के लिए आगे आये।’’

शिरोडकर (40) ने कहा कि टीकाकरण ‘‘समय की आवश्यकता’’ है और उन्होंने अपने प्रशंसकों से जल्द ही टीकाकरण कराने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे