लाइव न्यूज़ :

मुंबई में टीकों की कमी के चलते टीकाकरण अभियान रोका जा सकता है: महापौर

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि शहर में कोविड-19 रोधी टीकों का स्टॉक खत्म होने को है, जिसके चलते शुक्रवार को टीकाकरण अभियान रोका जा सकता है।

महापौर ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि अगर शहर को पर्याप्त संख्या में टीके मिलते हैं तो ही टीकाकरण अभियान को जारी रखा जा सकता है।

पेडनेकर ने कहा, ''शुक्रवार को शहर में निश्चित रूप से टीकाकरण अभियान रोकना पड़ेगा...यदि शहर को (टीकों की) आपूर्ति की जाती है तो ही अभियान जारी रहेगा।''

उन्होंने कहा, ''टीकों का मौजूदा स्टॉक आज (बृहस्पतिवार) शाम तक ही चल सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी इसकी घोषणा की है।''

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को पहली बार इस तरह के ''बुरे हालात'' से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिये केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

इस बीच, मुंबई में विभिन्न निकायों द्वारा संचालित तथा निजी अस्पतालों ने अपने परिसरों के बाहर बोर्ड लगा दिये हैं, जिनपर लिखा है कि टीकों की अनुपलब्धता के चलते टीकाकरण की प्रक्रिया जारी नहीं रखी जा सकती।

बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण से संबंधित प्रश्नों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मुंबई में सात अप्रैल तक कुल 15.52 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया