लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान: लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिलनी प्रारंभ

By भाषा | Updated: February 13, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13फरवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शनिवार को उस वक्त तेजी आई जब चार सप्ताह पहले टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन टीका लगवाने वाले कई लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

एलएनजेपी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में दूसरी खुराक मिलनी शुरू हुई और दोपहर तक 20 से अधिक लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी थी।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले दिन देश भर के 81 केन्द्रों में 4,319 (53 प्रतिशत) स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था जबकि लक्ष्य 8,117 लोगों के टीकाकरण का था।

बीएलके सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उनके अस्पताल के ‘छाती एवं श्वसन रोग’ विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक ली।

राजीव गांधी सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा,‘‘ दूसरी खुराक के लिए हमारी तैयारी पूरी हैं।’’

गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘शुक्रवार को 14,843 लोगों को टीका लगाया गया और सात लोगों में इसका प्रतिकूल प्रभाव देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह