लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है: भाजपा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी कोविड-19 के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की भारत में शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए भाजपा नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने आज भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और इस अवसर पर देश को आश्वस्त किया कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भारत में बने टीकों के प्रभावों से संतुष्‍ट होने के बाद ही इनके उपयोग की अनुमति दी है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अफवाहों और टीके के बारे में भ्रामक प्रचार से गुमराह न हों।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अभियान की शुरुआत को भारतीय इतिहास का ‘‘महत्वपूर्ण क्षण’’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए नमन करते हैं। सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के वे ही वास्तविक नायक हैं। टीका हमें कोरोना वायरस से बचाएगा लेकिन हमें भी मास्क पहनकर, लगातार हाथ धोकर और उचित दूरी का पालन करना है।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ यह अभियान हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।’’

टीका के लिये वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है।

शाह ने कहा, ‘‘ इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।

शाह ने कहा कि यह 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर वह सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करते हैं ।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव को पार किया है और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वदेशी टीके केवल भारतवासियों को ही नही लगाई जाएंगे बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी इसे निर्यात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने केवल अपनी चिंता नही की है बल्कि सारे विश्व की चिंता की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमारे डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ जिन्हें हम कोरोना वारियर्स के रूप में जानते है, न होते तो हम शायद इस कोरोना महामारी की चुनौती का मुकाबला नही कर पाते। इसलिए ही चिकित्सकों को हम धरती पर दूसरा भगवान मानते हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य भारत की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने लोगों से कोरोना संबंधी अफवाहों से बचने और टीका लगाने के लिये अपनी बारी का इंतजार करने का आग्रह किया।

योगी ने कहा कि भारत पहला ऐसा देश है जिसने दुनिया में दो टीकों की शुरूआत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट