लाइव न्यूज़ :

कोविड-रोधी टीके की कमी से मुंबई में टीकाकरण अभियान प्रभावित

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:23 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल टीके की किल्लत के कारण बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में स्थित कोविड-19 देखभाल केंद्र समेत कई टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों ने बताया कि टीके की उपलब्धता घटने के कारण दोपहर या शाम तक बाकी केंद्रों पर भी टीकाकरण अभियान रोकना पड़ सकता है।

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुंबई को शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 1.80 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, टीका उपलब्ध नहीं रहने के कारण 120 में से 75 निजी अस्पतालों में शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया गया जबकि कुछ अन्य केंद्रों पर अगले कुछ घंटे में अभियान रोका गया।

बीकेसी में बीएमसी द्वारा स्थापित कोविड-19 के विशाल केंद्र में भी टीकाकरण रोक दिया गया है। वहां टीके की 200 से कम खुराकें ही बची हुई थीं जिनका उपयोग कर दिया गया। केंद्र के एक डॉक्टर ने इस बारे में बताया।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में कोविड-19 रोधी टीकों का स्टॉक खत्म होने को है, जिसके चलते शुक्रवार को टीकाकरण अभियान रोका जा सकता है। उन्होंने तुरंत टीके की आपूर्ति की मांग भी की थी।

बीएमसी ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी।

स्थिति के बारे में पूछे जाने गोमरे ने कहा कि जिन जगहों पर टीके उपलब्ध नहीं हैं वहां टीकाकरण रोक दिया गया है । उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है