लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण: दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों में प्रतिकूल प्रभाव का एक गंभीर मामला, 51 मामूली मामले

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले दिन शनिवार को दिल्ली में जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया, उनमें एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) का एक ‘गंभीर’ और 51 ‘मामूली’ मामले सामने आए।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 11 जिलों में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 8,117 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिनमें कुल 4,319 लोगों को टीका लगाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से कुछ में एईएफआई के मामले आए।

सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘एईएफआई के कुछ मामले आए लेकिन अधिकतर मामूली थे। निगरानी के दौरान ये लोग सामान्य हो गए। एईएफआई का केवल एक गंभीर मामला दक्षिणी दिल्ली में सामने आया।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार टीकाकरण के बाद प्रतिकूल चिकित्सा प्रभाव के मामले को एईएफआई की श्रेणी में रखा जाता है जिसका टीके के इस्तेमाल से संबंध होना जरूरी नहीं है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी जिलों से एईएफआई के 11 ‘मामूली’ मामले आए।

अधिकारियों के अनुसार एईएफआई के ‘मामूली’ मामले उत्तर पूर्वी और शाहदरा जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से आए।

दिल्ली में शनिवार को 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र