लाइव न्यूज़ :

पशु चिकित्सा संस्थाओं के रिक्त पदों को नई भर्तियों से भरा जाएगा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:53 IST

Open in App

जयपुर, 17 मार्च पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बुधवार को कहा कि पशु चिकित्सा संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए अगले वर्ष नई भर्तियां की जायेंगी । उन्होंने बताया कि वित विभाग द्वारा 1902 पदों पर भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं।

कटारिया प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को वर्ष 2018 में 1502 पदों के लिए तथा वर्ष 2020 में 400 पदों के लिए लिखा गया था। कुल 1902 पदों पर भर्ती के लिए वित विभाग द्वारा स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि नियम 1977 में योग्यता के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलम्ब हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यवाही पूर्ण होते ही अगले वर्ष नई भर्ती कर रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इससे पहले विधायक सफिया जुबेर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्री कटारिया ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ की पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा अधिकारियों/कर्मचारियों के रिक्त पदों का पदवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?