लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता आयोग में रिक्तियां :उच्चतम न्यायालय ने राज्यों पर अनुकरणीय खर्च लगाने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में बुनियादी ढांचा सहित रिक्तियों पर एक सप्ताह के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रहने की स्थिति में राज्य सरकारों पर बुधवार को अनुकरणीय अदालत खर्च लगाने की चेतावनी दी।

न्यायामूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि यदि रिपोर्ट नहीं सौंपी गई तो वह कड़ी कार्रवाई करेगी और उन पर दो लाख रुपये का अदालत खर्च लगाएगी जो अधिकारियों से वूसली जाएगी।

पीठ ने कहा, ‘‘राज्यों के वकीलों ने आश्वासन दिया है कि कमियों को एक सप्ताह में दूर किया जाएगा। हम निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले राज्यों को याद दिलाते हैं कि यदि रिपोर्ट नहीं सौंपी जाती है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और उप पर दो लाख रुपये का खर्च लगाया जाएगा। यह रकम अधिकारियों से वूसली जाएगी। यदि वे सिर्फ यही भाषा समझते हैं तो हम ऐसा ही करेंगे।’’

शीर्ष न्यायालय जिला और राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्य/स्टाफ की नियुक्ति में सरकारों की अकर्मण्यता पर एक स्वत: संज्ञान वाले मामले की सुनवाई कर रहा है।

पीठ ने 22 अक्टूबर 2021 के अपने आदेश का राज्यों द्वारा अनुपालन नहीं किये जाने पर नाखुशी जताई।

मामले में न्याय मित्र नियुक्त किये गये वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने न्यायालय को बताया कि बिहार द्वारा दाखिल रिपोर्ट में भवन के क्षेत्रफल और स्टाफ के बारे में सूचना नहीं है।

इस पर पीठ ने कहा, ‘‘तो आप हमसे चाहते हैं कि अब आपको जमानती वारंट जारी किया जाए? मुख्य सचिव यहां क्यों नहीं हैं? क्या इसी एकमात्र तरीके से राज्य अनुपालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान