लाइव न्यूज़ :

वी नारायणसामी ने राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिद्वंद्वियों के विरूद्ध साजिश रचने पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:06 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपने विरोधियों के विरूद्ध साजिश रचने और बदले की भावना से उनकी हत्या की कोशिश करने पर रविवार को चिंता प्रकट की।

यहां डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस महासचिव ए के डी अरूमुगम पर हाल ही में एक गिरोह द्वारा हमले की कोशिश की घटना का हवाला दिया।

अरूमुगम इस हमले में बच गये। पुलिस इस घटना में लिप्त लोगों का पता करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे जो हो, हम उसे बख्शेंगे नहीं।’’

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी शांतिप्रिय रहा है और यदि कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सरकारी विद्यालयों से पढ़कर निकलने वाले और नीट की परीक्षा पास करने वाले यहां के विद्यार्थियों के लिए दस फीसद आरक्षण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुझे इस सरकार द्वारा लाये गये आरक्षण को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। मैं सकारात्मक जवाब की आशा करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं