लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: "शुरूआती कुछ घंटे मुश्किल थे.., हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी", सिलक्यारा सुरंग से बाहर आए श्रमिक ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2023 12:05 IST

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग से बाहर श्रमिक विशाल ने अपनी आपबीती मीडिया को बताई। इस दौरान उसने वो सभी वाक्ये साझा किये, जिसका उसने बीते पिछले 16 दिनों से सामना किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिलक्यारा सुरंग से बाहर श्रमिक विशाल ने बताया कि वो पिछले 16 दिनों से मुश्किलों से गुजरेउन्होंने बाहर आकर सभी बचाव कर्मियों को धन्यावाद दियाइसके साथ ही उन्होंने कहा, "कभी भी हमनें उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा"।

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग में 16 दिनों से फंसे रहने के बाद बाहर निकले श्रमिक विशाल ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। केंद्रीय और राज्य सरकार की कई एजेंसियों द्वारा लगातार युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के 17 वें दिन मंगलवार की शाम को सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिक बाहर आने में कामयाब हुए। 

बाहर आने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले श्रमिक विशाल ने सुरंग के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे अपने परिवार के लोगों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद श्रमिकों का सुरंग में ही तुरंत चेक-अप किया गया और उसके बाद उन्हें सिलक्यारा से 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां एक 41 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया गया था। 

मीडिया से बातचीत कर विशाल ने कहा, 'हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी....मैं बिल्कुल ठीक हूं । हम सभी ठीक हैं और मैं उन सभी को धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें सुरक्षित बाहर निकाला।' यह पूछे जाने पर कि सुरंग में उन्होंने इस कठिन घड़ी का सामना कैसे किया, उन्होंने कहा, 'शुरूआती कुछ घंटे मुश्किल थे क्योंकि हमें घुटन महसूस हो रही थी। लेकिन उसके बाद बाहर से लोगों से संपर्क हुआ और फिर धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया।' 

सुरंग से बाहर निकाले गए सभी 41 श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है । श्रमिकों को उनके घर पहुंचाए जाने से पहले ऋषिकेश एम्स ले जाए जाने की संभावना है।

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarkashi
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं