लाइव न्यूज़ :

उत्तरायण: अमित शाह ने अहमदाबाद के मंदिर में पूजा-अर्चना की, पतंग उड़ाई

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को सादे तरीके से उत्तरायण उत्सव मनाया।

मकर संक्रांति का त्योहार गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है।

शाह इस अवसर पर अपने गृह नगर की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।

बाद में उन्होंने शहर में अपने दो रिश्तेदारों के मकानों की छतों से पतंग उड़ाई।

गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने दिन की शुरूआत परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर की।

उन्होंने आरती की और परंपरा के अनुसार मंदिर में एक गाय और एक हाथी की भी पूजा - अर्चना की।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरायण के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनायें। जय जगन्नाथ!’’

केंद्रीय मंत्री ने इस बार यह उत्सव सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया, जबकि इससे पहले शाह इस अवसर पर समर्थकों के साथ पतंग उड़ाने के लिए एक स्थानीय भाजपा नेता के घर जाते थे।

वह अपने रिश्तेदारों के घर गये तथा शहर में थालतेज और घाटलोदिया इलाकों में स्थित अपने रिश्तेदारों के मकानों की छतों से पतंग उड़ाई।

वह दोनों स्थानों पर कुछ ही देर रूके, जहां उनके समर्थकों ने उनका अभिवादन किया।

गुजरात के कई नेताओं ने यह उत्सव सादे तरीके से मनाया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने गृह नगर राजकोट में पतंग नहीं उड़ाई। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस अवसर पर एक फ्लाईओवर तथा अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच एक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन कर यह उत्सव मनाया।

गुजरात सरकार ने खुले मैदान में या सार्वजनिक स्थानों पर पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को भी निषिद्ध कर दिया है और सिर्फ परिवार के सदस्यों तथा हाउसिंग सोसाइटी के वासियों को छत पर एकत्र होने की अनुमति दी है, ताकि ज्यादा भीड़ न लगे।

प्रतिबंधों के मद्देनजर पूरे राज्य में लोगों ने समारोह सादे तरीके से मनाया।

कई स्थानों पर लोगों ने छोटे समूहों में अपने घर की छतों से पतंग उड़ाई और तेज आवाज में संगीत भी नहीं बजाया।

ज्यादा भीड़ एकत्र होने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने ऊंची इमारतों और खुले मैदानों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और दूरबीन का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र