लाइव न्यूज़ :

देहरादून में बनेगा उत्तराखंड का सैन्यधाम

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:50 IST

Open in App

देहरादून, 22 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को यहां पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्यधाम का शिलान्यास करेंगे जहां देश की आजादी के बाद से देश की रक्षा में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर सपूतों का विवरण अंकित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम का नाम लिया था और अब देहरादून में सैन्यधाम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिये पर्याप्त भूमि तथा धन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि सैन्यधाम में राज्य की गौरवशाली सैन्य परम्परा के साथ ही इससे संबंधित सभी जानकारी भी आम जनता को उपलब्ध होगी।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने सैनिकों के हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर अपर मुख्य सचिव और जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा देश की रक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्ध सैनिकों के एक परिजन को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था भी की गई है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक 14 आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है जबकि छह अन्य की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के अनुदान में सबसे अधिक वृद्धि करने वाला राज्य हैं। उन्होंने कहा कि वीरता पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को दी जाने वाली वार्षिकी राशि 30 वर्ष के स्थान पर अब आजीवन दिये जाने की व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न युद्धों, सीमान्त झडपों तथा आन्तरिक सुरक्षा में मारे गए सैनिकों व अर्द्ध सैनिकों की विधवाआ या आश्रितों को एकमुश्त रू 10,000,00 अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई हैं।

रावत ने कहा कि युद्ध अपंगता के कारण सेवामुक्त हुए सैनिकों को आवासीय सहायता अनुदान दो लाख रू दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी