लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की पहली जैव विविधता गैलरी का हल्द्वानी में उदघाटन

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:03 IST

Open in App

देहरादून, 19 दिसंबर उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता के कम ज्ञात पहलुओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उददेश्य से रविवार को हल्द्वानी में प्रदेश की पहली जैव विविधता गैलरी लोगों के लिए खोल दी गयी ।

मुख्य वन संरक्षक (शोध) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह गैलरी जैपनीज इंटरनेशनल कॉआपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा वित्तपोषित है ।

उन्होंने बताया कि उष्णकटिबंधीय, शीतोष्ण, अल्पाइन आदि सभी प्रकार के जलवायु क्षेत्रों तथा पश्चिमी हिमालयी और पूर्वी हिमालय के संगम पर स्थित होने के कारण उत्तराखंड में हर प्रकार की जैव विविधता है ।'

उन्होंने कहा, 'हांलांकि, इस समृद्ध कोष की कुछ प्रजातियों के बारे में ही लोगों को पता है । यह जैव विविधता गैलरी इसी अंतर को भरने का प्रयास है ।'

इस गैलरी की मुख्य विशेषता उत्तराखंड की जैव विविधता के 101 आइकन हैं जिनके आवास, पारिस्थितिकी भूमिका और उनके उपयोगों के बारे में भी सूचना दी गयी है । इनमें राज्य में पायी जाने वाली सबसे बड़ी लिली (जायंट ​हिमालयन लिली), दुनिया में पायी जाने वाली रोडोडैंड्रान की सबसे बडी प्रजाति (रोडोडैंड्रान अर्बोरियम) और दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप (किंग कोबरा), सबसे अधिक ऊंचाई पर पाया जाना वाला जहरीला सांप (हिमालयी पिट वाइपर), दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी (जायंट हिमालयी हनीबी), दुनिया का सबसे बड़ा पतंगा (एटलस मॉथ) शामिल है ।

इन 101 जैव विविधता आइकनों के अलावा, गैलरी में आठ सैक्शन भी हैं जिनमें से एक सैक्शन में बुनकर पक्षी और सरीसृप वर्ग में घोंसले बनाने वाली अकेली प्रजाति किंग कोबरा के घोंसले भी रखे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित