लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा दोबारा शुरू

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:31 IST

Open in App

देहरादून, 20 अक्टूबर उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ ही केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने कहा कि हालांकि बद्रीनाथ की यात्रा अभी शुरू नहीं हो सकी क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग का पीपलकोटी-जोशीनाथ-बद्रीनाथ हिस्सा कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है।

जैसे ही बारिश रुकी और मौसम में सुधार हुआ, केदारनाथ के रास्ते में अलग-अलग पड़ावों पर इंतजार कर रहे तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन के लिए सोनप्रयाग पहुंचने लगे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी बुधवार को केदारनाथ मंदिर में पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने वाले 4,475 भक्तों में शामिल थे।

गौड़ ने कहा कि कुल 1,433 तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री की यात्रा की जबकि 2,444 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री की यात्रा की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 17 से 19 अक्टूबर तक भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए 18 अक्टूबर को चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो