लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड अगले दो माह में 20 लाख स्पूतनिक टीके आयात करेगा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:07 IST

Open in App

देहरादून, 12 मई उत्तराखंड अगले दो महीने में स्पूतनिक टीके की बीस लाख खुराकें आयात करेगा । प्रदेश के मुख्य सचिव ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य सरकार ने विदेशों से टीके का आयात करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है ।

उन्होंने बताया कि हम अगले दो महीने में स्पूतनिक टीके की 20 लाख खुराकों का आयात करेंगे और इसके लिए धन की व्यवस्था भी कर दी गयी है ।

ओम प्रकाश ने बताया कि अभी तक मिले टीके अपेक्षाकृत कम हैं और इस संबंध में केंद्र से लगातार बातचीत चल रही है । उन्होंने बताया कि इस महीने राज्य को आठ लाख और अगले महीने नौ लाख टीकों की खुराक मिल पाएगी और उसमें भी यह शर्त है कि जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है उसे दूसरी खुराक दी जाए ।

उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख कंपनियों से भी हमारी बातचीत चल रही है कि वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त हमें भी वैक्सीन दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा