लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: अधजले शव को कुत्तों द्वारा नोचे जाने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:32 IST

Open in App

उत्तरकाशी, एक जून उत्तरकाशी में भागीरथी नदी के किनारे एक श्मशान घाट पर अधजले शवों को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

उत्तरकाशी के मुख्य मोक्ष घाट केदारघाट पर ऐसी तस्वीरों के सामने आने के बाद स्थानीय लोग नगरपालिका और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक इन अधजले शवों और उनके अंगों के पूर्ण संस्कार के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, '' मानवता को शर्मसार करने वाली इन घटनाओं के प्रति प्रशासन कैसे इतना निष्ठुर हो सकता है।''

उन्होंने कहा कि इस साल कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार केदारघाट पर किया गया था और ये शव उन्हीं के हो सकते हैं।

भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई अधजले शवों के अंग बह गए और जो बह नहीं पाए, उनके साथ ऐसी घटना सामने आ रही है।

उत्तरकाशी धार्मिक दृष्टि से हिन्दू धर्म के लिए महत्वपूर्ण है और इन भयावह वीडियो ने यहां के लोगों को व्यथित कर दिया है।

चारधाम में शामिल दो महत्वपूर्ण मंदिर—गंगोत्री और यमुनोत्री—इसी जिले में स्थित हैं।

इस संबंध में संपर्क किए जाने पर भटवाडी के उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने कहा कि यह फुटेज एक सप्ताह पुरानी है और केदारघाट में नगर पालिका द्वारा नियमित घाट की सफाई कर निगरानी रखी जा रही है तथा पूरी विधि-विधान के साथ शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, '' एक सप्ताह पूर्व की अधजले शव की घटना को कुछ न्यूज़ चैनल और पोर्टल द्वारा वर्तमान में भी प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है।''

उन्होंने मीडिया से इस पुराने वीडियो को नहीं दिखाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो