लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में जिला अधिकारी ने दी किसानों को खेत जाने की छूट, कर सकेंगे फसलों की देखरेख और कटाई

By रजनीश | Updated: March 29, 2020 14:45 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 979 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया। मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस संक्रमण से देशभर में अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और दिल्ली में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है।सुबह 10 बजे जारी ताजा आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि देश में 867 सक्रिय संक्रमित थे जबकि 86 लोगों का इलाज कर दिया गया अथवा उन्हें छुट्टी दे दी गई।

देशभर में कोरोना वायरस से लॉकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। लोग इसका कड़ाई से पालन करें इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस भी लगाई गई है। कुछ जगहों पर लोग पुलिस की सख्ती से नहीं निकल रहे हैं तो कुछ जगहों पर किस काम के लिए निकल सकते हैं किस काम के लिए नहीं इसको लेकर पुलिस और जनता दोनों में भ्रम की स्थिति है।

अब उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी ने किसानों को फसलों की देखरेख और उनकी कटाई के लिए किसानों को खेत जाने की छूट दी है। इसमें भी नियम है कि सिर्फ तीन लोग ही खेत जा सकते हैं। खेत का करने के बाद किसानों को सीधे घर वापस आना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 979 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया। मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए। दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। 

इस तरह, कोरोना वायरस संक्रमण से देशभर में अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और दिल्ली में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमित की जान गई। 

सुबह 10 बजे जारी ताजा आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि देश में 867 सक्रिय संक्रमित थे जबकि 86 लोगों का इलाज कर दिया गया अथवा उन्हें छुट्टी दे दी गई और एक दूसरी जगह चला गया। इसके मुताबिक, देश में 48 विदेशियों समेत कुल 979 कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos