लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के सलाहकार से संबंधित कथित भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में गूंजा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:54 IST

Open in App

देहरादून, 23 दिसंबर उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार की कंपनी द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाया, जिसे लेकर सदन में कुछ देर विपक्ष ने शोर-शराबा किया।

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें इस मामले को बाद में उठाने को कहा।

इससे पहले, काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार की कंपनी के जरिए कथित भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसटीएफ) भी बनाया गया लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई।

काजी के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश सहित अन्य कांग्रेस सदस्य भी खड़े हो गए।

ह्रदयेश ने आरोप लगाया कि यह सरकार ''जीरो टॉलरेंस'' की बात करती है लेकिन भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ रहे हैं जिनपर चर्चा होनी चाहिए।

कुछ देर इस मामले को लेकर सदन में शोर-शराबे की स्थिति बनी रही, जिसके बाद अध्यक्ष अग्रवाल ने विपक्ष से इस मुद्दे पर बाद में चर्चा करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है