लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:38 IST

Open in App

देहरादून, 10 जून उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए इस ठगी में लिप्त एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यहां बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों ने निवेश की राशि दोगुनी करने का वादा करने वाले ऑनलाइन एप 'पॉवर बैंक' का इस्तेमाल कर देश के करीब पांच लाख लोगों को 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया ।

उन्होंने बताया कि सात जून को नोएडा के सेक्टर-99 से गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार पांडेय ने पूछताछ में बताया कि एप के जरिए विभिन्न योजनाओं में जमा किए गए धन को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए विदेशों में भेजा गया । उसके कब्जे से एसटीएफ ने 19 लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और 592 सिम कार्ड बरामद किए हैं ।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से ऐसा लगता है कि यह सिंडीकेट संभवत: चीन के घोटालेबाजों द्वारा चलाया जा रहा था । बारह मई तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 'पॉवर बैंक' एप विभिन्न योजनाओं में निवेश पर आकर्षक रिर्टन्स की पेशकश कर रहा था । कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने विदेशी लिंक वाली इस ऑनलाइन धोखाधड़ी की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो, खुफिया ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से मदद मांगी है ।

इसकी जांच करने वाले एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस एप के जरिए धोखाधड़ी से संबंधित अब तक 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं । उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार जिले के दो व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच शुरू की थी । शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने जिस ऑनलाइन एप के जरिए एक योजना में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया था, वह अब गूगल प्ले स्टोर से गायब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह