लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा के पास तीन सड़कों को उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: June 30, 2020 19:48 IST

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में बोर्ड ने वन भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति देते हुए इसे अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवन मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां बताया कि चीन के साथ लगती सीमा पर स्थित इन तीनों सड़कों का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के अधीन सुमला से थांगला तक 11.85 किलोमीटर सड़क के लिए 30.39 हेक्टेअर वन भूमि का हस्तांतरण शामिल है।वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों को भारत-चीन सीमा तक पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

देहरादून: चीन के साथ जारी तनाव के बीच उत्तराखंड राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड ने राष्ट्रीय सुरक्षा की द्रष्टि से महत्वपूर्ण तीन सड़कों के निर्माण के लिए भारत-चीन सीमा के पास गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के भीतर करीब 73 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में बोर्ड ने वन भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति देते हुए इसे अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजने का फैसला लिया। प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां बताया कि चीन के साथ लगती सीमा पर स्थित इन तीनों सड़कों का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के अधीन सुमला से थांगला तक 11.85 किलोमीटर सड़क के लिए 30.39 हेक्टेअर, त्रिपाणी से रंगमचगड तक 6.21 किलोमीटर सड़क के लिए 11.61 हेक्टेअर वन भूमि तथा 17.60 किलोमीटर लंबी मंडी-सांगचोक्ला सड़क के लिए 31 हेक्टेअर वन भूमि का हस्तांतरण शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि इन तीनों सड़कों के निर्माण से चीन सीमा की दूरी काफी कम होने के साथ ही वहां आवाजाही भी आसान हो जाएगी । वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों को भारत-चीन सीमा तक पहुँचने के लिए 25 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डचीनइंडियाआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी