लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर उभरी नई दरारें, चार धाम यात्रा को लेकर चिंता बढ़ी

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2023 15:30 IST

चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा का कहना है कि जोशीमठ-मारवाड़ी के बीच सड़क में कुछ नई दरारें आईं है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए बेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियों के लिए रोड उपयुक्त है। चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क की स्थिति को ठीक कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबद्रीनाथ हाईवे पर सड़कों पर आईं नई दरारें जोशीमठ-मारवाड़ी रोड़ पर दरारें आने से लोगों की चिंता बढ़ी प्रशासन ने राजमार्ग पर गाड़ियों का आना-जाना रोका

चमोली: उत्तराखंड में कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम के कपाट खोलने को लेकर तारीखों की घोषणा भी कर दी है, लेकिन इस बीच एक बड़े खतरे ने सबकी चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, जेपी और मारवाड़ी के बीच जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राजमार्ग के साथ सड़क के एक खंड पर दरारें पाई गई है। इन दरारों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है और राजमार्ग से जाने वाली गाड़ियों को फिलहाल रोक दिया गया है। 

चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा का कहना है कि जोशीमठ-मारवाड़ी के बीच सड़क में कुछ नई दरारें आईं है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए बेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियों के लिए रोड उपयुक्त है। चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क की स्थिति को ठीक कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि इन दरारों के कारण चार धाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। वहीं, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ सकता है, ये दरारें बढ़ने की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन को दरारों का परीक्षण कर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। 

जिला अधिकारियों के मुताबित, इलाके में कुछ अन्य घरों में भी दरारें आने की शिकायत मिली है। ऐसे में जोशीमठ में तैनात इंजीनियरों की एक टीम घरों में दरारों का परीक्षण करने के लिए भेजी गई है, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके। 

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर सकंट 

बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। राजमार्ग पर दरारों के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस साल बद्रीनाथ यात्रा 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने वाले हैं। ऐसे में इन नई दरारों के आने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

बता दें कि सबसे पहले उत्तराखंड के जोशीमठ में घरों और सड़कों पर दरारें देखने के बाद प्रशासन ने हजारों लोगों को इलाके से विस्थापित कर दिया था। धीरे-धीरे ये खतरा बढ़ता ही जा रहा है।  

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं