लाइव न्यूज़ :

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा का निधन, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:47 IST

मित्रा टाइम्स ऑफ़ इण्डिया में वरिष्ठ पत्रकार थे। उन्हें पर्यावरण की रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। उनके परिवार में उनके माता पिता, पत्नी और पांच साल की बेटी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुज गुप्ता का शव सोमवार को हरिद्वार एक होटल में मिला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा का यहाँ सोमवार को 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सत्रह दिन पहले उन्हें कार्यालय के बाहर रहस्यमयी परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था।

मित्रा टाइम्स ऑफ़ इण्डिया में वरिष्ठ पत्रकार थे। उन्हें पर्यावरण की रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। उनके परिवार में उनके माता पिता, पत्नी और पांच साल की बेटी है। उन्हें 22 नवंबर को आधी रात के आसपास उनके कार्यालय के बाहर राहगीरों ने रास्ते पर पड़ा हुआ पाया था और गुवाहाटी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल पहुँचाया था।

वहां से उनके परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “जब से हमने उन्हें भर्ती किया था वह कोमा में थे। उनके सिर के भीतरी हिस्से में घाव था जिसका ऑपरेशन किया गया। पिछली रात से उनकी तबियत बिगड़ने लगी और आज सुबह 6 बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गयी।”

मित्रा के परिजनों ने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उन पर हमला कर घायल किया गया था। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मित्रा ने बीस वर्ष पहले पत्रकारिता शुरू की थी और वह टाइम्स ऑफ़ इंडिया में 2006 से काम कर रहे थे।

उन्होंने देशभर में गोरखाओं की समस्याओं पर रिपोर्टिंग की थी। उन्हें फोटोग्राफी और बाइक चलाने का भी शौक था। मित्रा के शव को उनके कार्यालय और गुवाहाटी प्रेस क्लब में रखा गया जहाँ मीडियाकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों ने सरकार से मित्रा पर हुए संदिग्ध हमले की जाँच की मांग की है। भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव नंदा कीर्ति दिवान ने कहा कि भारतीय गोरखाओं ने मीडिया में एक दोस्त को खो दिया। संगठन ने मित्रा पर हुए संदिग्ध हमले की जाँच और त्वरित न्याय की मांग की है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल